Advertisement

सेंट ज़ेवियर्स बोकारो में नए छात्र परिषद् का शपथ ग्रहण समारोह

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेंट ज़ेवियर स्कूल बोकारो स्टील सिटी में 3 दिसंबर को नए छात्र परिषद् एवं विभिन्न क्लबों के नव-चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह की शुरुआत विद्यालय के कप्तान श्रेयश आदित्य के आखिरी आधिकारिक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव और चुनौतियों को साझा किया। इसके बाद नए छात्र परिषद् के कप्तान रौनक ठाकुर और उप-कप्तान अनुष्का दत्ता ने शपथ ग्रहण किया। अन्य क्लबों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने भी अपने-अपने पदों की शपथ ली।

इस अवसर पर आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनन्या कुमारी, सनल कुमार, ऋषि राज, सात्विक कुमार, मुकुंद कुमार, रौनक ठाकुर, आयुष्मान मोदक, अनिंद्या सेन, सक्लेन इक़बाल और भावना झा को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 11 के छात्र अद्वितीय को लगातार 11 वर्षों तक अनुपस्थित न रहने पर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अमृतसर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिशॉन मार्टिस और धन्यवाद ज्ञापन समृद्धि द्वारा किया गया। समारोह का समापन ज़ेवियर एंथम के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *