Advertisement

अधिवक्ता सह दिव्यांग दिवस पर एसडीओ व् ईएम ने अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुवा द्वारा अधिवक्ता दिवस सह दिव्यांग दिवस पर 3 दिसंबर को दिव्यांग अधिवक्ताओ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसडीओ मछुवा ने दिव्यांग अधिवक्ताओ के बारे में बताया कि ऐसे अधिवक्ता सामाज के लिए एक प्रेरणा से कम नहीं हैं, जो दिव्यांग होते हुए भी अपने कानूनी प्रक्रिया से फरियादियों की मदद करते हैं। अपने कठिनाइयों के बाद भी समाज में सीना तान कर खड़े हैं। ऐसे अधिवक्ता प्रेरणा का स्रोत बने हैं। आज हम सभी को इनसे प्रेरणा मिलती है और आगे बढ़ने पर बहुत ही खुशी होती है। आज हमें उन्हें सम्मानित करने पर बहुत ही गर्व हो रहा है।

वहीं कार्यपालक दंडाधिकारी (ईएम) कुमार कनिष्क ने भी दिव्यांगता दिवस पर कई जानकारी दी और अधिवक्ता के लिए भी साधुवाद दी, तथा दिव्यांग अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर दिव्यांग अधिवक्ता सुरेश प्रसाद महतो, राकेश कुमार, जय प्रकाश तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, सुजीत कुमार डे और चंदू विश्वकर्मा को अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, अधिवक्ता सुभाष कटारियार तथा अन्य गणमान्य जनों द्वारा सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *