ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में 3 दिसंबर को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती व् अधिवक्ता दिवस सह अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम समारोह में डॉ राजेंद्र प्रसाद को फूल माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात दिव्यांग अधिवक्ता अवधेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद महतो, राकेश कुमार, जय प्रकाश तिवारी, सुजीत कुमार डे, बिपिन कुमार अड्डी, प्रमोद कुमार सिंह, चंदू विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।

आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद और अधिवक्ता दिवस पर कई जानकारी दी। साथ ही अपने दिव्यांग अधिवक्ता के लिए कहा कि वे सभी अपने मुवक्किल के कार्य को पूरी मेहनत से करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा, सत्य नारायण दे उर्फ मंटू बाबू, बासु कुमार डे ने बारी बारी से अपने कनीय अधिवक्ताओ को कानून के बारे में जानकारी दी और कहा कि सामाज के एक बुद्धि जीवी वर्ग में वे सभी आते हैं।

समारोह में मंच संचालन कर रहे संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने दिव्यांग अधिवक्ता के बारे में बताया कि ये बहुत ही मेहनती और लगनशील है। वे हमेशा अपने काम को पूरी करने के लिए तत्पर रहते हैं। जिस कारण हमेशा अपने काम में सफलता प्राप्त करते हैं। सम्मान समारोह में अधिवक्ता संघ के सदस्य गण सहित दर्जनों अधिवक्ता गण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply