मजदूरों की सुख-सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व-पीओ
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी गेस्ट हाउस में 3 दिसंबर को परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार ढोरी खास अंडर ग्राउंड माइंस प्रबंधन के साथ श्रमिक संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पदाधकारियों के साथ परिचात्मक बैठक की गयी। इस अवसर पर परियोजना के नये पीओ आर एन सिंह ने यूनियन प्रतिनिधियो के साथ परिचय प्राप्त करते हुए कोयला उत्पादन मे सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुख – सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है।

मौके पर आरसीएमयू ढोरी क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान ने मजदूरो की विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया, जिसमे कर्मियों का योग्यता के आधार पर पदोन्नति, क्वार्टर मरम्मत, माइंस मे शुद्ध पेयजल और लाइट की व्यवस्था, माइंस की सुरक्षा, कर्मियों का सेफ्टी का सामान, हेलमेट, मास्क, ग्लब्स, माइंस मेवेटिलेशन, बत्ती, रूफ बोलटिंग आदि शामिल है। मौके पर मैनेजर मृत्यंजय कुमार, प्रबंधक एचआर सीताराम उड़के, परियोजना अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अभिषेक कुमार, परियोजना अभियंता असैनिक निलेश कुमार सहित यूनियन के शाखा अध्यक्ष प्रदीप सिंह, शाखा सचिव मनोज ठाकुर, ब्रजेश सिंह, रामाशंकर सिंह, शिवव्रत नोनिया, संजीव कुमार, सत्येंद्र नोनिया, अरुण गुप्ता, भगवान दास, राकेश दिगार, धीरण दिगार, रमेश कुमार सिंह, राम बालक आदि कामगार उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply