प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मीडिया से सूचना पाकर पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में पोटका के पूर्व जिला पार्षद दिव्यांग को बैटरी चालित ट्राई-साइकिल दिलाने में सफलता पायी है।
बताया जाता है कि जिला पार्षद करुणामय मंडल द्वारा मुसाबनी प्रखंड के हद में जादूगोड़ा ईंटभट्टा रहिवासी दिव्यांग मोती राम के स्थिति से अवगत होकर उन्हें उनके जरूरत के तहत बैटरी वाला ट्राई-साइकिल दिलवाने के आश्वासन को 3 दिसंबर को पूरी की। पूर्व जिला पार्षद सह नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान के संचालक मंडल द्वारा उन्हें सदर अस्पताल ले जाकर नई दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाकर तथा यूडी आईडी-कार्ड बनवाकर समुचित प्रयास किया गया। अंतत: उनका प्रयास रंग लाया तथा दिव्यांग मोती राम को टाटा स्टील फाउंडेशन के माध्यम से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी के कर कमलों से बहु प्रतीक्षित बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्राप्त हुआ।
सनद रहे दिव्यांग मोती राम के दोनों पांव बचपन से ही छोटे छोटे तथा घूमे हुए रहने के कारण वे अपने पांव से चल नहीं पाते हैं। उनके छोटे छोटे बच्चों को स्कूल पंहुचाने तथा अपनी रोजी रोटी के लिए जादूगोड़ा मुख्य रास्ते के ऊपर स्थित उनके साइकिल दुकान घर (ईंट भट्टा) से आने जाने आदि में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उक्त विषयक खबर को स्थानीय पत्रकारों द्वारा प्रमुखता से छापे जाने पर उसे देखने के पश्चात नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान के संचालक सह पूर्व जिला पार्षद पोटका मंडल द्वारा विषय को अपने संज्ञान में लेते हुए आवश्यक प्रयास किया गया।
अंतत: उनका प्रयास सफल रहा एवं दिव्यांग मोती राम के चेहरे पर खुशी झलकी। पूर्व जिप पार्षद मंडल द्वारा पुन: अपनी मोबाइल क्रमांक 9693623151 जारी कर दिव्यांग संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं को सांझा करने की अपील की गई। करुणामय मंडल का कहना है आप हमें सूचना दें ससमय वे समुचित सेवा अवश्य उपलब्ध कराएंगे।
![]()













Leave a Reply