एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर 3 दिसंबर को बीएसएल के एडीएम बिल्डिंग बोकारो स्थित राजेंद्र चौक पर राजेंद्र विचार मंच द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो विधायक श्वेता सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही बोकारो स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स प्रिय रंजन, निदेशक डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा सहित जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भी पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर याद किया।
मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की सच्ची श्रद्धांजलि हमें उनके जीवन के मूल्यों को आत्मसात कर किया जा सकता है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि महान विभूतियों की जयंती श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके जीवन मूल्यों एवं उनके आदर्शों पर एक परिचर्चा संगोष्ठी का भी आयोजन उस दिन विशेष तौर पर की जानी चाहिए।
मौके पर जिला स्तर के तमाम पदाधिकारी गण, बीएसएल प्रबंधन के अधिकारी, कर्मी एवं राजेंद्र विचार मंच समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply