Advertisement

वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जीते 21 पदक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वेदांता ईएसएल बोकारो आर्चरी अकादमी के युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कुल 21 पदक जीतने में सफलता पायी है।

झारखंड के जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बीते माह 14 से 17 नवंबर तक आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में अकादमी के 12 में से 9 खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 13 कांस्य पदक हासिल किए। प्रमुख विजेताओं में कुलदीप महतो (4 स्वर्ण, 5 कांस्य), डोली कुमारी (1 स्वर्ण, 1 रजत), कृतिका कुमारी (1 रजत, 1 कांस्य) के साथ पदक पानेवालो में संदीप, चित्रांजन, मेघनाथ, निरोज और निर्मल शामिल रहे।

वहीं वेदांता ईएसएल बोकारो अकादमी का राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शन दमदार रहा। कुलदीप महतो ने ईटानगर में आयोजित 42वीं एनटीपीसी सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में 20 मीटर, टीम और मिक्स टीम में 3 स्वर्ण पदक जीते। वेदांता ईएसएल बोकारो के डिप्टी सीईओ रवीश शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए 2 दिसंबर को कहा कि ईएसएल प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण व अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *