हमारा लक्ष्य है हर एक कामगार को उसका हक और सम्मान मिले-रविंद्र
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। केंद्रीय श्रम संगठन हिन्द मजदूर सभा से सम्बद्ध कोल फील्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय कमिटि का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सांसद गिरिनाथ सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत पांडेय, उपाध्यक्ष महेश सिंह, मघूसूदन भट्टाचार्य, रामू गोप और शिवाजी, महासचिव राघवन रघुनंदन, संयुक्त महासचिव गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय व चन्द्रेश्वर सिंह, संगठन मंत्री आर. उनेश, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आदि को जिम्मेदारी दी गई।
इसे लेकर बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित गिरिडीह लोकसभा के पुर्व सांसद के आवासीय कार्यालय के समीप यूनियन के संयुक्त महासचिव बनाए जाने पर रविंद्र कुमार पांडेय को बीएंडके और ढ़ोरी क्षेत्र के पदाधिकारियो ने माला पहनाकर और बुके देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संयुक्त महासचिव पांडेय ने सीएमयू केंद्रीय अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह और महासचिव राघवन रघुनंदन का आभार प्रकट किया। कहा कि यूनियन के बैनर तले मजदूरों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। सीसीएल प्रबंधन से मिलकर समस्याओं को दूर किया जाएगा।
कहा कि संगठन को सुदृढ बनाने के लिए मिले दायित्व का निर्वाहन करते हुए कार्यकर्ताओ के साथ सुमधुर संपर्क स्थापित करेंगे। कहा कि मजदूर हमारी देश की रीढ़ है। हमारा लक्ष्य है कि हर एक कामगार को उसका हक और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठित कर हम मजदूर हित और समाजिक न्याय के लिए खड़े रहेंगे। उन्होंने संगठन के समक्ष मौजूद चुनौतियो का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी सदस्य के सहयोग से सभी समस्याओ का समाधान किया जाएगा। कहा कि उनके पिताजी भी हमेशा मजदूरो के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते थे। वे उस लड़ाई को आगे बढ़ायेंगे।
मौके पर संगठन मंत्री सह ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव आर. उनेश और बीएंडके क्षेत्रीय सचिव आभाष चंद्र गांगुली ने कहा कि पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के सहायक महासचिव बनने से श्रमिको मे आशा की नई किरण जगी है। श्रमिको को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। मौके पर ढ़ोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू बुखिया, बीएंडके क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक रंजन अकेला व् उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित शक्ति प्रसाद मंडल, मुरारी राम, विजय पासवान, संतोष कुमार, शैलेश घांसी, मोहन दास, नानू चंद साहू, सुरेंद्र नोनिया, बिसरा मुंडा आदि दर्जनो कामगार व् पूर्व सांसद समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply