अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका चन्दन तिवारी ने 2 दिसंबर को सारण जिला के हद में सोनपुर मेला में हरिहरनाथ महोत्सव के दूसरे दिन अपनी गायिकी से समां बांध दिया।
उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत बाबा हरिहर नाथ की महिमा का बखान करते हुए करी सुमिरनवा हो बाबा हरिहरनाथ के की प्रस्तुति की। उसके बाद लोक गायिका चन्दन तिवारी ने लागल बा सोनपुर में मेला देखेला मोरा मनवा करेला ना गाकर दर्शकों को जमकर झूमाया।
कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति उन्होंने हाल ही में सांसद सह लोक गायक मनोज तिवारी मृदुल की गाए सुप्रसिद्ध गीत माटी को सोना करने वाले कलाकारी है जी, हां हम बिहारी है जी की प्रस्तुति कर दर्शकों में जोश भर दिया। इसके बाद गायिका चंदन ने भिखारी ठाकुर द्वारा लिखित शादी का गीत चलनी के चालल दुल्हा, सूप के फटकारल हो प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

इनके साथ तबला पर किन्शू, ढोलक पर रिशु, बैजू पर आदित्य, की-पैड पर सुधीर, इफेक्ट पर छोटे लाल एवं की-बोर्ड पर उज्जवल ने शानदार तरीके से संगत कर कार्यक्रम को ऊंचाई दी। इस अवसर पर उपस्थित मेला दर्शकों की फरमाइश पर लोक गायिका चन्दन तिवारी ने कई कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक छपरा के आलोक कुमार ने किया। अंत में सोनपुर की एसडीओ स्निग्धा कुमारी एवं सारण की जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती ने संयुक्त रूप से लोक गायिका चन्दन तिवारी को सोनपुर मेला का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
![]()













Leave a Reply