Advertisement

सामूहिक पुंसवन संस्कार व् शतचंडी महायज्ञ का ध्वजारोहण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में बीते 30 नवंबर को सामूहिक पुंसवन संस्कार तथा एक दिसंबर को गोमिया प्रखंड के हद में न्यू माइनस स्वांग में शतचंडी महायज्ञ का ध्वजारोहण किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में कुल तीन पुंसवन संस्कार कराया गया। ज्ञात हो कि, भारतीय संस्कृति में संस्कार का बहुत बड़ा महत्व है। कुल 16 संस्कारो में गर्भधारण संस्कार का विशेष महत्व है। इससे बच्चा संस्कारित होता है।

इसी क्रम में बीते 30 नवंबर को बोडिया बस्ती से दो तथा जरीडीह बाजार से एक का पुंसवन संस्कार मंदिर के परिव्राजक जयप्रकाश विश्वकर्मा, रीता वर्णवाल तथा रेखा वर्णवाल द्वारा सम्पन्न कराया गया। पुंसवन संस्कार कार्यक्रम में गायत्री ज्ञान मंदिर के व्यवस्थापक चन्द्रभूषण प्रसाद, रामबिलास चौहान, कलावती देवी, पूनम देवी, कमली देवी करमी देवी, पुष्पा देवी आदि का विशेष सहयोग रहा।

एक अन्य जानकारी के अनुसार जिला के हद में गोमिया प्रखंड के न्यू माइनस स्वांग में एक दिसंबर को गोमिया के पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा श्रीशतचंडी महायज्ञ का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ध्वजा पूजन आचार्य परमानंद झा द्वारा संपन्न कराया गया। ध्वजारोहण के अवसर पर समाजसेवी सह सीसीएल कर्मी मनोज सिंह, मिथलेश पाठक, भोला सिंह, विनोद पासवान, रास बिहारी सिंह, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन नायक, विनोद यादव, रामाधीन भारद्वाज उर्फ मुन्नाजी, महेन्द्र, धर्मेन्द्र एवं अन्य की मौजूदगी रही। कमेटी के मनोज सिंह ने बताया कि आगामी 19 जनवरी से 27 जनवरी तक होने वाली शतचंडी महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसे लेकर आज ध्वजारोहण किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *