Advertisement

बोकारो थर्मल के एचएमटी कॉलोनी से बाईक की चोरी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल के एचएमटी कॉलोनी तीन मंजिला मकान के नीचे खड़े हीरो स्प्लेंडर बाइक को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना 29 नवंबर रात्री की है।

पीड़ित बाईक मालिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी बाईक को बीते 29 नवंबर की रात्री एचएमटी कॉलोनी आवास क्रमांक 21 के नीचे खड़ा कर तीन मंजिला आवास में सोने चला गया। दूसरे दिन 30 नवंबर की सुबह जब वह नीचे अपनी बाईक लेने गया तो पाया कि उसका हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल गायब है, जिसकी सूचना उसने स्थानीय थाना में दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार प्रेषण तक चोरी गए बाइक की बरामदगी की सूचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *