Advertisement

अंगवाली के ग्राम देवी मैथान मां मंदिर के छत की ढलाई कार्य शुरु

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मैथान टुंगरी स्थित ग्राम देवी माईथान मां की नए सीरे से हो रहे मंदिर निर्माण के छत की ढलाई 30 नवंबर को शुरु किया गया।

जानकारी के अनुसार मंदिर समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व ग्रामीणों की उपस्थिति में मंदिर के छत की ढलाई कार्य शुरु किया गया। मौके पर निर्माण समिति अध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, प्रफुल्य चटर्जी, गौरीनाथ कपरदार, मथुर साव सहित निकट मुहल्ले के कई ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

इस अवसर पर निर्माण समिति अध्यक्ष संतोष ने बताया कि यूं तो ग्रामीणों एवं कई समाज सेवियों का सहयोग मंदिर निर्माण में है ही, साथ ही ऊपर गुंबद निर्माण तथा प्लास्टर, फिनिशिंग, दरवाजे आदि में काफी राशि लगेगी। इसमें सभी ग्रामीणों के सहयोग की अपेक्षा उन्होंने की है।आज की मंदिर की छत ढलाई में दर्जनों श्रमिकों ने अपना श्रमदान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *