विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। साप्ताहिक हाट (बाजार) से सब्जी खरीदते के दौरान तुलबुल बाजार से खड़ी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी।पीड़ित ने गोमिया थाने में लिखित शिकायत की है। घटना बीते 29 नवंबर की बतायी जा रही है।
आये दिन बोकारो जिला के हद में गोमिया के कई क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना होती रहती है। चोर तो बाइक चोरी कर अपनी चांदी काटते हैं, किंतु पीड़ित उसका भक्त भोगी होता है। इस कड़ी में जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल से बीते 29 नवंबर को स्थानीय ऊपरटोला रहिवासी जितेंद्र प्रजापति बाजार करने के लिए तुलबुल बाजार में अपनी बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक JH10AB/1482 खड़ी की और घर के लिए साग सब्जी की खरीदारी करने चला गया।
जब बाजार से वापस लौटा तो देखा कि उक्त स्थल से उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी प्रजापति को उसके मोटरसाइकिल का सुराग कहीं नहीं मिला। थक हारकर गोमिया थाने में पीड़ित में मोटरसाइकिल चोरी होने की लिखित शिकायत की। वही गोमिया थाना पुलिस ने चोर को जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही।
![]()













Leave a Reply