विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। केंद्र सरकार द्वारा लागु चार लेबर कोड के विरुद्ध इंडियन एक्सप्लोसिव श्रमिक यूनियन ने बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के महामंत्री उपस्थित थे।
बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के समीप स्थित इंडियन एक्सप्लोसिव श्रमिक यूनियन गोमिया के आईईएल कार्यालय में 30 नवंबर को यूनियन के पदाधिकारीयों द्वारा बैठक की गयी। अध्यक्षता यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्वास ने की। बैठक में एक स्वर से भारत सरकार द्वारा लागू की गई चार लेबर कोड का विरोध किया गया।
बैठक में उपस्थित यूनियन के महामंत्री रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि यह चार लेबर कोड जिसे भारत सरकार ने कोरोना काल में मजदूरों के अधिकारों को कुचलने के लिए बनाया था। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बने श्रम कानून को बदलकर मजदूरों के खिलाफ बनाए गए चार लेबर कोड को मजदूरों के भारी विरोध की वजह से पांच साल तक लागू करने की हिम्मत भारत सरकार व श्रम मंत्रालय को नहीं हुई। बिहार में एनडीए की हुई बंपर जीत के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 21 नवंबर को चार लेबर कोड लागू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि इस लेबर कोड के लागू होने के बाद मजदूर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए ना तो लड़ पाएंगे, न आवाज उठा पाएंगे और ना ही संघर्ष के लिए किसी यूनियन के प्लेटफार्म पर खड़ा हो पाएंगे। कहा कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने भी चार लेबर कोड के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया है। साथ ही भविष्य में हम सभी चार लेबर कोड को वापस लेने एवं रद्द करने की मांग को लेकर एक बड़ी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष राकेश कुमार, विनोद रविदास, ब्रजेश प्रसाद, संतोष पासवान, महादेव मरांडी सहित दर्जनों यूनियन के सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply