विशेष संवाददाता/मुंबई। दो दिवसीय श्री नंदकिशोर सिंह ‘जयराम जी’ मेमोरियल इंटर स्कूल बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के जूनियर तथा सीनियर वर्गों से 113 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हिंदी विद्या प्रचार समिति घाटकोपर द्वारा संचालित हिन्दी हाई स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक छात्रों ने दिखाए जौहर। वहीं हम किसी से कम नहीं के तर्ज पर लड़कियों ने भी अपने जलवे दिखाए।
मेमोरियल इंटर स्कूल बैडमिंटन जूनियर लड़कों में ईशान अभिजीत देशमुख (बॉम्बे कैंब्रिज स्कूल, अँधेरी) प्रथम, तथा लड़कियों में रायशा कश्यप पटेल (द सोमैया स्कूल, विद्याविहार) और बैडमिंटन सीनियर लड़कों में आर्यन लक्षमेश पेडनेकर (आई.डी.यू.बी.एस. हाई स्कूल, भांडुप) प्रथम स्थान पर, तथा लड़कियों में गार्गी महेंद्र दभोलकर (आई.डी.यू.बी.एस. हाई स्कूल, भांडुप), प्रथम एवं टेबल टेनिस जूनियर लड़कों में स्वराज सूरज रेडकर (एस. एम. शेट्टी हाई स्कूल, पवई) प्रथम, तथा लड़कियों में हरणी पराग शाह (द सोमैया स्कूल, विद्याविहार) प्रथम और टेबल टेनिस सीनियर लड़कों में रिदांत समीर वेरुलकर (डॉन बॉसकों हाई स्कूल, विक्रोली) प्रथम स्थान पर, तथा लड़कियों में आरुषि सचिन शिरगाँवकर (पी. जी गरोड़िया हाई स्कूल, आई. सी. एस. सी., घाटकोपर) प्रथम स्थान पर रहे।
विजेता खिलाड़ियों को डॉ. राजेन्द्र सिंह जी (अध्यक्ष, हिन्दी विद्याप्रचार समिति, घाटकोपर प., मुंबई ८६) द्वारा प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार डी. सिंह ने सभी प्रतिभागियों आभार ज्ञापित किया।
Tegs: #Students-showed-jauhar-in-inter-school-competition
![]()













Leave a Reply