Advertisement

डीवीसी अधिकारियों की टीम ने की ध्वस्त किए जा रहे असुरक्षित मकान का निरीक्षण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन समीप ध्वस्त किए जा रहे डीवीसी की जर्जर व असुरक्षित तीन मंजिला भवन का निरीक्षण करने 11 नवंबर को डीवीसी के वरीय प्रबंधक सरफराज शेख, सहायक प्रबंधक असैनिक पवन कुमार आदि अधिकारियों की टीम पहुंची।

इस अवसर पर डीवीसी अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों के आवासीय उपयोग के लिए वर्ष 1984 में यहां एसडीटी दो एवं एसडीटी तीन बिल्डिंग बनाई गई थी। असुरक्षित रहने के कारण अब यह दोनों तीन मंजिला बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है।

कहा गया कि बिल्डिंग ध्वस्त करने के दौरान प्रदूषण एवं सुरक्षा के सारे मापदंडों का पालन किया जा रहा है।
अधिकारियों द्वारा कहा गया कि भवन को तोड़ने के दौरान सीआईएसएफ के दमकल वाहन एवं वाटर फोब मशीन से पानी का विशेष छिड़काव करवाया जा रहा है, ताकि रहिवासियों एवं राहगीरों को परेशानी न हो।

बता दे कि, चार दशक पूर्व बने इस तीन मंजिला बिल्डिंग में रहने वाले कई डीवीसी कर्मचारियों की यादें जुड़ी है। जिसे ध्वस्त होता देखने भारी भीड़ लग जा रही है। इस असुरक्षित बिल्डिंग को ध्वस्त करने का कार्य ठीकेदार रत्नेश शर्मा के द्वारा पोकलेन मशीन से किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *