राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विस्थापित कमिटी गोविंदपुर के बैनर तले विस्थापित एवं स्थानीय बेरोजगारों ने 11 नवंबर को बोकारो थर्मल प्लांट गेट में टेक्नो इंजीनियरिंग केबी अधिकारियों व कामगारों का घेराव आंदोलन किया।
ज्ञात हो कि, टेक्नो कम्पनी डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर प्रदूषण नियंत्रक प्लांट (एफजीडी) का निर्माण व मरम्मती का कार्य करवा रही है। इस दौरान विस्थापित बेरोजगारों ने आउटसोर्सिंग कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर विस्थापित नेता जलेश्वर महतो, भानु प्रताप, धनु महतो, डॉ दशरथ महते आदि ने कहा कि बोकारो थर्मल प्लांट में आउटसोर्सिंग का कार्य कर रही टेक्नो कम्पनी विस्थापितों के बीच भेदभाव बरत रही है।
कहा कि कंपनी विस्थापित गांव गोविंदपुर बस्ती का एक भी बेरोजगार युवकों को कार्य में नहीं रखा है। जिसका हम सब विरोध करते है। जब तक गोविंदपुर बस्ती के विस्थापित बेरोजगारों को कम्पनी कार्य में नहीं रखेगी, घेराव आंदोलन प्रतिदिन जारी रहेगा। कहा गया कि फिलहाल टेक्नो कम्पनी के अधिकारियों को घेर कर उन्हें प्लांट के अन्दर जाने से रोका जा रहा है। डीवीसी प्रबन्धन एवं टेक्नो कम्पनी अधिकारी हमारी मांगे नहीं मानेगी को प्लांट में कार्य कर रही तमाम आउटसोर्सिंग कंपनियों के अधिकारियों एवं कामगारों को घेरा जाएगा।
इस अवसर पर सुनील कुमार महतो, डॉ दशरथ महतो, नरेश महतो, जलेश्वर महतो, महेश महतो, होरिल महतो, धनु महतो, अरविंद सिंह, भानु प्रताप सहित दर्जनों आंदोलनकारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply