Advertisement

एसडीपीओ ने कार्यालय कक्ष में की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में 11 नवंबर को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गयी।

जानकारी के अनुसार बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेनुघाट स्थित कार्यालय कक्ष में मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी की मौजूदगी में विगत पिछले माह की सभी मामलों की रिव्यू की गई और लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही हाल ही में दर्ज मामलों में अनुसंधान में तेजी लाने का भी निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की ओर से शान्ति पूर्ण पर्व त्यौहार में विधि व्यवस्था बहाल रखने के लिए साधुवाद दी गयी। बैठक में गोमिया के अंचल पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक सह डीएसपी नवल किशोर सिंह, जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, आईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, आदि।

कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, कथारा ओपी प्रभारी, तेनुघाट ओपी प्रभारी, महुआटांड़, ललपनिया, चतरोचट्टी थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *