प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित सीसीएल बीएंडके मुख्यालय में 11 नवंबर को क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजय कुमार झा के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की गयी।
इस मौके पर एरिया कमेटी के अलावा सीसीएल रीजन के रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार, कार्यकारी अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह, बृजबिहारी पांडेय, सीसीएल के रीजनल उपाध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी, बीएंडके एरिया के अध्यक्ष दिगम्बर महतो, क्षेत्रीय सचिव सुबोध सिंह पवार, कोषाध्यक्ष संजय तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष जयनाथ तांती, प्रताप सिंह के अलावा बोकारो कोलियरी उत्खनन शाखा अध्यक्ष अविनाश सिंहा, सचिव रौशन सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, बोकारोआदि।
कोलियरी शाखा अध्यक्ष हरिमोहन सिंह, सचिव तापस कुमार, एकेकेओसीपी शाखा सचिव जयनाथ तांती, सहायक सचिव शिवनारायण गोप, पुरुषोत्तम दास, शिवनंदन छत्री, जीएम यूनिट के विजय ठाकुर, करगली वाशरी सचिव अशोक अग्रवाल, कारो शाखा अध्यक्ष अरुणजय सिंह, सचिव प्रताप सिंह, करगली शाखा के राणा सिंह सहित अन्य ब्रांच के यूनियन पदाधिकारीगण मौजूद थे।
मौके पर उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों ने नये जीएम को कोयला उत्पादन कार्य में सार्थक सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं नये महाप्रबंधक ने कामगार हितों की रक्षा में यूनियन द्वारा सुझाये प्रस्तावो का समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर यूनियन द्वारा नये जीएम को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply