एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली ऑफिसर्स क्लब में प्रबंधन की ओर से समारोह का आयोजन कर ग्यारह कर्मियों को विदाई दी गयी।
इस अवसर पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चितरंजन कुमार व यूनियन नेताओं ने प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, मोमेंटो व उपहार देकर सेवानिवृत कामकारो को सम्मानित किया। संचालन सहायक प्रबंधक एचआर प्रेक्षा मिश्रा ने किया।
मौके पर क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, भू राजस्व पदाधिकारी शंकर कुमार, प्रबंधक एचआर पीएन सिंह व सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार जबकि यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय भोई, गणेश प्रसाद महतो, पंकज महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply