जगह जगह श्रद्धालुओं के बीच खरना महाप्रसाद का वितरण
प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बीते 25 अक्टूबर से नहाय, खाए से प्रारंभ छठ महापर्व के दूसरे दिन 26 अक्टूबर की शाम बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों सहित अंगवाली की व्रतधारी माताएं खरना (हावीस) की खीर महाप्रसाद निर्धारित समय पर ग्रहण की।
जानकारी के अनुसार देर रात टोला, मुहल्ले के रहिवासी व्रतधारियों के यहां पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञात हो कि, आज दिन भर उपवास रखने के पश्चात व्रती माताएं खीर ग्रहण की, जो तीसरे दिन 27 अक्टूबर की शाम एवं चतुर्थ दिन 28 अक्टूबर को प्रातः भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के बाद व्रत की पारण करेंगी।

प्रखंड के हद में अंगवाली के मिश्रा मुहल्ले में चार घर, कोचाकुल्ही में एक घर, नायक मुहल्ले में दो घर, जायसवाल मुहल्ले में दो घर, सड़क टोला में दो घर, नहर चौक में एक घर, राजाटांड़ में एक घर, पिपराटोला एक घर, रामधाम चौक में एक घर, कदमटोला में एक घर, स्वर्णकार परिवार में दो, पांडे चौक से मानस स्थल टुंगरी तक पांच यानी कुल 23 घरों में छठ व्रत आयोजित किया जा रहा है।
प्रखंड के हद में पिछरी, चांदो, चलकरी, अंगवाली दक्षिणी पंचायत के हिरटांड़, रोहर, चांपी, पतकी, उलगड्डा, उत्तासारा, कोह, पेटरवार, बुंडू आदि पंचायतों में छठ व्रत किया जा रहा है। विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सक्रिय दिख रहे हैं।
![]()













Leave a Reply