एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में पतंजलि योग समिति जैनामोड़ की ओर से स्थानीय शिक्षक काॅलोनी स्थित प्रजापति धर्मशाला में नि: शुल्क सात दिवसीय योग शिविर 7 अक्टूबर को विधिवत प्रारंभ किया गया। उक्त योग शिविर का समापन आगामी 12 अक्टूबर को किया जाएगा।
उक्त शिविर के आयोजन में गिरधारी महतो, केके प्रजापति, विरेन्द्र प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शिविर के आयोजकों ने कहा कि शरीर को निरोग रखने व स्वास्थ्य की सभी समस्याओं का समाधान योग क्रिया है। कहा कि योग क्रिया हमें बताती है कि जिन समस्याओं के लिये हम बाहर उपचार खोज रहे है उन समास्याओं का समाधान हमारे अंदर ही है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। योग से उपचार हम स्वयं कर सकते है।

बताया गया कि सबसे सरल सूर्य नमस्कार योग है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ बना रहेगा। साथ ही गम्भीर से गम्भीर बीमारियों से भी निजात मिलेगी। कहा गया कि यदि आप योग को दिनचर्या में शामिल करते हैं तो शारीरिक ताकत, मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ो का दर्द जैसी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। कहा गया कि हम योग को जन जन तक दिनचर्या में लाने का कार्य कर रहे है। हम अपील करते हैं कि इस शिविर में अधिक से अधिक रहिवासी शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। शिविर में योग विशेषज्ञों द्वारा योग के आसन, प्राणायाम, खान पान आदि बाताते हुए अभ्यास कराए जा रहे हैं।
![]()













Leave a Reply