Advertisement

सीसीएल प्रबंधन से अवार्डी मजदूरों ने की शीघ्र नियोजन की मांग

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के अवार्डी मजदूर डिवीजन सिंह सहित 20 मजदूरों ने अपने नियोजन को लेकर सीसीएल प्रबंधन से शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। इसे लेकर 7 अक्टूबर को सभी अवार्डी मजदूरों ने महाप्रबंधक कार्यालय कथारा को एक आवेदन सौंपा। उक्त जानकारी झामुमो नेता सह अवार्डी मजदूरों के पक्ष में मुमताज आलम ने दी।

उन्होंने बताया कि अवार्डी मजदूर डिवीजन सिंह ने महाप्रबंधक को प्रेषित आवेदन में उल्लेख किया है कि वे CGIT No. 1, Dhanbad Case No. 58/1992, Award No. 20 CLCS, दिनांक 03.10.1996 के अनुसार मान्यता प्राप्त अवार्डी मजदूर हैं। उन्होंने अपने आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज यथा आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, स्वांग वाशरी की रसीद और मुखिया द्वारा सत्यापित प्रति कार्यालय में जमा कर दी है।

झामुमो नेता मुमताज आलम ने बताया कि अवार्डी मजदूरों ने पत्र के माध्यम से सीसीएल प्रबंधन से आग्रह किया है कि उनके प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें नियोजित की जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त हो सके।
झामुमो नेता आलम ने जानकारी दी कि अनुमंडल कार्यालय से दूरभाष पर सूचना मिली थी कि सीसीएल प्रबंधन और मजदूरों के बीच एक बैठक आयोजित की जाएगी, किंतु अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण यह बैठक स्थगित कर आगामी 14 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। आलम ने उम्मीद जताई कि सीसीएल प्रबंधन मजदूरों के हित में सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे अवार्डी मजदूरों को राहत मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *