एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल के जारंगडीह स्थित दुर्गा मंदिर मे 29 सितंबर को मां दुर्गा की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी प्रवीर कुमार सेनगुप्ता, सचिव सौरव दुबे, कोषाध्यक्ष अरविंद ओझा, जोगेंदर सोनार सहित कमेटी के सदस्य शामिल थे।
इस अवसर पर ढोल नगाड़े के साथ सप्तमी पूजा में सुबह मां के दरबार से दामोदर नदी घाट तक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला, पुरुष, युवक, युवतियो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बंगाल से आए आचार्य श्यामा प्रसाद मुखोपाध्याय पंडित द्वारा विधि विधान से मंत्रोउच्चारण व् पूजन कर कलश में जल भरवाया गया और पूजा अर्चना किया गया। कलश में जल लेकर सभी श्रद्धालुओं ने दामोदर घाट से वापस मां के दरबार तक आए और पूजा अर्चना की। मौके पर उपरोक्त के अलावा नेमचंद मंडल, अरविंद ओझा सहित सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु व भक्त उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply