Advertisement

बोकारो के दुर्गा पूजा पंडालों में सूचना सह सहायता केन्द्र स्थापित

सरकार की विभिन्न बालिका कल्याणकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोकारो जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। जिला प्रशासन की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना-सह-सहायता केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन केन्द्रों की थीम बिछड़ों को हम मिलाते हैं रखी गई है, ताकि भीड़-भाड़ में बिछड़ो को उनके परिजनों से मिलाने में मदद मिल सके।

जिला जनसंपर्क विभाग के अनुसार बोकारो जिला प्रशासन ने आमजन के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष के लिए 8986660333, 06542-223475, 247891, 242402 के अलावा डायल-100/112 पर सम्पर्क किया जा सकता है। वहीं, आग लगने की स्थिति में अग्निशमन विभाग के 8340332843, 8709299809 (चास) और 6200400918 (तेनुघाट) का नम्बर जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य सहायता हेतु 9431379040 (चास) और 9934171819 (तेनुघाट) पर सम्पर्क किया जा सकता है। विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए 9431135828, 8987796896 (चास) तथा 9431135714 (तेनुघाट) पर कॉल करने की व्यवस्था की गई है।

जिले के सभी पूजा पंडालों में उपरोक्त नम्बरों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंद त्वरित मदद प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सरकार की विभिन्न बालिका कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी जनता को उपलब्ध कराई है। इनमें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (एसपीएसकेवाई), मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) अभियान तथा मेधावी पुत्री छात्रवृत्ति योजना प्रमुख हैं।
बोकारो जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा महोत्सव को शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *