नवरात्रा पर क्षेत्र में चहूंओर भक्ति और उल्लास का वातावरण
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर टू सी स्थित दुर्गा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का पट 29 सितंबर को श्रद्धा और परंपरा के साथ खोला गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। साथ हीं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, बोकारो जिला उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा, बेरमो विधायक की धर्मपत्नी एवं विधायक प्रतिनिधि अनुपमा सिंह, मंटू यादव, झामुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य जन शामिल हुए।

माँ जगदंबा का पट खुलने के उपरांत मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मां दुर्गा से राज्य के तमाम अमन पसंद रहिवासियों के लिए सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द एवं प्रदेश की दिन-दूनी और रात-चौगुनी तरक्की के लिए याचना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में अपार उत्साह देखा गया। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने आपसी भाईचारे व समृद्धि की कामना की।
![]()













Leave a Reply