एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर जिला के हद में कटरा स्थित मां चामुण्डा मंदिर प्रांगण में 29 सितंबर को सत्संग सेवा के तत्वाधान में भजन संध्या एवं सत्संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर के युवा कवियित्री सविता राज ने बताया कि माँ चामुंडा मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या एवं सत्संग कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभ नारायण शुभंकर ने किया। सत्संग में माता की असीम अनुकंपाओं का गुणगान किया गया।
इस अवसर पर भजन गायको द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति के साथ संतों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें नारी स्वरूपा देवी शक्ति की महिमा तथा देश के सांस्कृतिक धरोहरो की रक्षा करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जयप्रकाश कुवंर, मधुमंगल कुंवर, रामरतन दास, रामवृक्ष साह, संजीव कुमार उर्फ फलाहारी बाबा, अजीत कुमार, पप्पू कुमार, स्थानीय मुखिया शशिभूषण कुंवर, शशिरंजन सहित दर्जनों भक्तों की गरिमामई उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply