माता का पट खुलते ही दर्शन को श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। नवरात्रि को लेकर 29 सितंबर सप्तमी तिथि को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित स्थानीय बड़काबांध जलाशय से प्रातः सात बजे मां दुर्गा की नवपत्रिका डोली में बिठाकर मंदिर परिसर लाया गय। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश जल मंदिर में प्रवेश कर स्थापित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में काफी संख्या में सैकड़ो श्रद्धालु माताएं मां का स्वागत दीप जलाकर की। मुख्य पुजारी आचार्य संतोष चटर्जी ने जलाशय से लेकर मंदिर में समस्त अनुष्ठान मंत्रोच्चारण के साथ किया।

अंगवाली जलाशय से कलश व नवपत्रिका डोली मंदिर लाने के दौरान पुजारी सुजल आचार्या, आचार्या अनूप चटर्जी, आनंद चटर्जी, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, संतोष नायक अन्य पदाधिकारी, सदस्य, सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी शामिल थे, जो बैंड बाजा एवं ढांक बाजा के साथ मां की जयकारे लगा रहे थे।
अन्य समाचार के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी, चांपी, खेतको, चांदो, उत्तासारा, कोह, कटमकुल्ही, पेटरवार के खत्री टोला, बाजार टांड़, ओरदाना, घोरवाटांड़, पतकी आदि कई पंचायतों में मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गया है। वहीं 30 सितंबर को महाष्टमी तिथि को मां गौरी की सर्वत्र पूजा होगी।

बता दें कि, पेटरवार प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस की ओर से हरेक पूजा स्थलों, मंदिरों तथा पांडालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सशस्त्र बल एवं अन्य जवानों के साथ हर जगह निगरानी रख रहे है।
![]()













Leave a Reply