Advertisement

शंखनाद के साथ छपरा व् सोनपुर के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के दुर्गा पंडालों के खुले पट

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। शारदीय नवरात्रि पर 29 सितंबर को महासप्तमी की पूजा के साथ ही सारण जिला मुख्यालय छपरा सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में देवी दुर्गा के पूजा पंडालों का पट खुल गया। मां दुर्गा की स्तुति और शंखनाद से शहरी एवं ग्रामीण इलाका गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय छपरा नगर में सारण डीएम अमन समीर ने एसपी डॉ कुमार आशीष के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। वहीं जिला के हद में सोनपुर के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भी सुबह से महासप्तमी के पूजन में पूजा -पंडालों के भीतर भक्तिन महिलाओं की जमात बैठी देवी की आराधना में तल्लीन दिखीं। इंतजार उपरांत विधि विधान से देवी दुर्गा के पंडाल के पट खुले।

विजयादशमी दशहरा के अवसर पर जिले के सभी छोटे- बड़े पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ने लगी है। संध्याकालीन बेला में नयागांव के डुमरी बुजुर्ग गांव स्थित सप्तम दुर्गा काल रात्रि का भव्य श्रृंगार किया गया। हजारों भक्तों ने माता कालरात्रि का दर्शन -पूजन किया। देवी दुर्गा का प्रथम दर्शन करने के लिए भक्तों के बीच होड़ मची रही। विभिन्न पंडालों में इस दौरान पूजन, आरती, स्तोत्र चलता रहा।

इस क्रम में सोनपुर रेलवे स्टेशन गेट स्थित नर्मदेश्वरनाथ दुर्गा पूजा समिति, रजिस्ट्री बाजार, शहीद महेश्वर चौक, सोनपुर मेला नखास रोड, मीना बाजार, हरिहरनाथ चौक दुर्गा स्थान, लालू प्रसाद उच्च विद्यालय परिसर सबलपुर हस्ती टोला, सबलपुर नया बाजार, सबलपुर कचहरी बाजार, राहर दियारा चौक दुखहरनी माता मंदिर दुर्गा स्थान, पहाड़ी चक दुर्गा स्थान, गोला बाजार दुर्गा स्थान, बरबट्टा रेलवे कॉलोनी, शाहपुर नेहालनाथ दुर्गा पूजा समिति सहित सभी पूजा -पंडालों में देवी दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी है।

जगह-जगह विभिन्न थीम पर सजे पूजा पंडालों में आकर्षक साज – सज्जा की गई है। नयनाभिराम लाइटिंग की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं व् आमजनों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर सोनपुर नगर परिषद की सड़कें रोशनी से चकाचौंध हैं। कई जगहों पर तोरण द्वार की खूबसूरती सबको आकर्षित कर रही है। वहीं सोनपुर स्थित काली मंदिर, आप रुपी गौरी शंकर मंदिर, उमा महेश्वर मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ ने माता के दर्शन किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *