प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्रि के षष्ठम तिथि 28 सितंबर की शाम बोकारो जिला के हद में अंगवाली में श्रद्धालुओं द्वारा बेलवृक्ष तले बेलवर्णी माता की विधिवत पूजा कर मां दुर्गा को आमंत्रित किया गया।
पूजा का समस्त विधान आचार्य संतोष चटर्जी ने संपन्न किए, जबकि सुजल आचार्या पूजा बेदी में थे। अनूप चटर्जी, आनंद चटर्जी, अजय ठाकुर ने सहयोग किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल, संतोष नायक, संतन मिश्रा, अंगेज मिश्रा, मंटू मिश्रा, महानंद साव, मथुर साव, रामू यादव, सौरव मिश्रा, बली मिश्रा, प्रताप पुत्र, उज्ज्वल मिश्रा, नीतीश मिश्रा व् मंटू मिश्रा परिवार की माताएं, बच्चे सहित काफी ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान ढांक बाजा बजने सहित आतिशबाजी के साथ पटाखे फोड़े गए।
![]()













Leave a Reply