Advertisement

वास्तु विहार प्रोजेक्ट 7 में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चीरा चास स्थित वास्तु विहार प्रोजेक्ट – 7, राजेन्द्र नगर मोहल्ले में दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

तीन वर्ग श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता में कॉलोनी के कुल दो दर्जन छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। कुल डेढ़ घंटे की अवधि में बोकारो जिले के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं ने दुर्गा माता की बेहतरीन आकृति बनाई। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी छात्र – छात्राओं ने एक से बढ़कर एक चित्रकला बनाकर निर्णायकों के समक्ष अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में शक्ति की देवी दुर्गा महारानी के प्रति असीम श्रद्धा एवं विश्वास का भी संचारण देखा जा रहा था। कार्यक्रम आयोजन के क्रम में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा समिति वास्तु विहार प्रोजेक्ट 7 के कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ अवनीश कुमार झा, गौतम भारती, सच्चिदानंद पांडेय समेत निर्णायक मंडली के अशोक कुमार एवं राकेश रौशन के साथ – साथ समिति के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बताया गया कि प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा 29 सितंबर को की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *