Advertisement

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी सप्ताह के अवसर पर थर्ड सी में वृहत्त कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर थर्ड सी में जगजीवनजी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर में 28 सितंबर को स्वदेशी जागरण मंच द्वारा बच्चों के बीच स्वदेशी सप्ताह के अवसर वृहत्त कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के छात्रा ने सभी अतिथियों को तिलक लगाया, तत्पश्चात बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया I स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र सिंह एंव जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलन किया।

इस अवसर पर मंच के जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वदेशी संकल्प कराया गया कि अब हम अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का ही इस्तेमाल करेंगे और साथ ही अपने परिवार जनों, नाते-रिश्तेदार, गांव-समाज सभी को प्रेरित करेंगे कि वे भी स्वदेशी वस्तु का प्रयोग करें। स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल कर ही हम अपने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बना सकते हैं। भविष्य में अब जो भी लड़ाइयां लड़ी जाएंगी, वह किसी हथियार से नहीं लड़ी जाएगी, बल्कि अब जो भी युद्ध लड़े जाएंगे, वह आर्थिक युद्ध होंगे।

आर्थिक युद्ध का सबसे बड़ा हथियार है हमारा स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना। क्योंकि जब हम अपने स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करते हैं, तो हमारे देश का पैसा हमारे देश में रह जाता है। इससे हम अपने देश को समृद्ध बनाते हैं। जब हम विदेशी वस्तुओं का उपयोग करते हैं तो हम विदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करते हैं। अपने देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति बॉर्डर पर जाकर लड़ तो नहीं सकता है, लेकिन अपने देश में कम से कम स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करते है तो देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान होगा। विद्यालय के सचिव राज कुमार सिंह ने भी यहां अपने वक्तव्य दिए। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों के अलावा स्वदेशी जागरण मंच के कार्यालय प्रमुख ददन प्रसाद, विद्यालय के आचार्य समीर कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य आचार्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *