एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित मंत्री आवासीय कार्यालय सह झामुमो जिला प्रधान कार्यालय में 28 सितंबर को झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष मो. असगर अंसारी तथा संचालन पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण महतो ने किया।
जानकारी देते हुए झामुमो बोकारो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष मुमताज आलम तथा इस्लाम अंसारी ने बताया कि आयोजित बैठक में मोर्चा का प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। आलम एवं अंसारी ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोहर मुर्मू, इक़बाल अहमद, हारून अंसारी, झामुमो बोकारो जिला सचिव मुकेश महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष हासिम अंसारी के देखरेख में पेटरवार प्रखंड कमिटी का गठन किया गया है।
आयोजित बैठक में उपरोक्त के अलावा प्रकाश कुमार, गंगाधर महतो, शौकत अंसारी, मो. मुमताज आलम, मो. शमशेर, मो. मुर्शीद आलम, मो. मुख़्तार, रफीक अंसारी, रेसालत हुसैन, इब्राहिम अंसारी, इलियास रविदास, मो. तासीर, सुरेश सोरेन सहित लगभग दो सौ झामुमो कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply