Advertisement

वेस्टर्न फॉर्म में देर रात्रि तक चल रहे डांडिया कार्यक्रम को प्रशासन ने जबरन कराया बंद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। दुर्गा पूजा के अवसर पर 28 सितंबर की देर रात्रि बोकारो के नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फॉर्म में आयोजित डांडिया कार्यक्रम को एसडीओ ने जबरन बंद करा दिया।

बताया जाता है कि डांडिया के आयोजकों ने प्रशासनिक आदेशों की परवाह न करते हुए डांडिया रास कार्यक्रम को रात्रि 11 बजे तक जारी रखा था। सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चढ़ प्रांजल ढ़ांडा के निर्देश पर डांडिया कार्यक्रम को जबरन बंद कराया गया। यह कदम निर्धारित समय के उल्लंघन के कारण उठाया गया।

इस अवसर पर एसडीओ ढ़ांडा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सभी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण और नियमों के तहत संपन्न हो। कहा कि आयोजको को समय सीमा का कड़ाई से पालन करना चाहिए था। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा डांडिया कार्यक्रम को रात 10:30 बजे तक आयोजित करने की अनुमति दी गई थी। बावजूद इसके कार्यक्रम रात्रि ग्यारह बजे तक आयोजित हो रहा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *