Advertisement

रजिस्टर टू में हेराफेरी की जांच कर नाम सुधार का पत्र मिलते ही अनशन समाप्त

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बीते 24 सितंबर से समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर अंचल पर जारी आमरण अनशन बीते 27 सितंबर की देर रात्रि जांच कर कार्रवाई के एसडीओ के पत्र के बाद समाप्त कर दिया गया।

ज्ञात हो कि ताजपुर अंचल के हद में शाहपुर बघौनी वार्ड ग्यारह के रजिस्टर टू में हेराफेरी कर मो. सालिम तौहीदी का नाम हटाने के दोषी को चिंहित कर एफआईआर दर्ज करने, हटाये गये नाम जोड़ने एवं बड़े पैमाने पर रजिस्टर टू में हेराफेरी की जांच व कारवाई करने की मांग पर 24 सितंबर से भाकपा माले के बैनर तले शहवाज तौहीदी, वसाम तौहीदी एवं मुखलिस तौहीदी द्वारा अंचल कार्यालय पर आमरण अनशन किया जा रहा था। जारी अनशन 27 सितंबर की रात 10 बजे समस्तीपुर के अनुमंडलाधिकारी दीलीप कुमार द्वारा आगामी 15 अक्टूबर तक जांच कर कार्रवाई करने का लिखित पत्र मिलते ही अंचलाधिकारी आरती कुमारी ने जूस पिलवाकर अनशन समाप्त कराई।

मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, आसिफ होदा, शाद तौहीदी, मो. कयूम, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज साह, मो. नेयाज, मो. नासीर, अरशद अली, मो. मिनहाजुल हक, फैयाज तौहीदी, संजीव राय, नौशाद तौहीदी, मो. शकील, मो. कादीर, संजीव कुमार, महावीर सिंह आदि उपस्थित थे। अनशनकारी शहवाज तौहीदी, वसाम तौहीदी एवं मुखलिस तौहीदी ने कहा कि यदि 15 अक्टूबर तक मांग पूरा नहीं होता है तो उसके बाद जिला मुख्यालय समस्तीपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आन्दोलन शुरू किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *