प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव तथा जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ मुख्य बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में नवरात्रि की षष्ठम दिवस पर 27 सितंबर को षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गयी।
इस अवसर पर आयोजित संध्या आरती में बढ़-चढकर महिला, पुरुष, बच्चे, युवतियां आदि ने भाग लिए। जानकारी के अनुसार जैनामोड़ स्थित मां की मंदिर में संध्या बेला जैनामोड़, बांधडीह, मिश्रा साइड, शिक्षक कॉलोनी, टांड़मोहनपुर आदि इलाके के व्यवसायी, किसान, शिक्षक, बच्चे, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि आरती में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसी प्रकार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भी श्रद्धालु बढ़चढ़ कर भाग लेकर श्रद्धा भक्ति के साथ माता के पूजन में शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply