प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो की जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने बीते 26 सितंबर को जिला के हद में कसमार प्रखंड के बरई कला पंचायत के कोइरीजारा में शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शेड निर्माण से ग्रामीण रहिवासियों को सामुदायिक कार्यों, बैठकों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भरोसा हमें दिया है, उसे हम विकास कार्यों के माध्यम से सार्थक करेंगे। पंचायत से लेकर जिला स्तर तक विकास योजनाओं को पारदर्शिता और ईमानदारी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित में योजनाएं लगातार चलाई जा रही हैं, ताकि गांव का सर्वांगीण विकास हो सके।
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया पति बैजनाथ महतो, पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार महतो, वार्ड सदस्य प्रकाश महतो, आनन्द मुर्मू, कार्तिक नायक, केदार नाथ महतो, रामदास महतो, राजू महतो, लखिन्दर महतो, अनिल मुर्मू व् दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply