Advertisement

महिला सशक्तिकरण व् आत्मनिर्भरता की ओर जिला प्रशासन की एक नई पहल

डीसी व् डीडीसी द्वारा हरी झंडी दिखाकर आजीविका एक्सप्रेस योजना का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले में आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस क्रम में 27 सितंबर को जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत वाहनों को रवाना किया।

मौके पर उपस्थित ग्रामीण महिलाएं और सखी मंडल की दीदियां उत्साह से भरी रहीं। सभी ने माना कि यह योजना उनके लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनेगी। उक्त योजना अंतर्गत जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड की चंद्रा संकुल स्तरीय संगठन और चास प्रखंड की जागृति शक्ति मंडल से जुड़ी मां दुर्गा सखी मंडल की लाभुक सुमन कुमारी को लाभ प्रदान किया गया।

जिला प्रशासन की इस पहल से संकुल स्तरीय संगठनों को विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के माध्यम से आय में वृद्धि होगी। सखी मंडल की दीदियां बाजार में सामान ढुलाई और यात्रियों के आवागमन से प्रत्यक्ष आय अर्जित कर पाएंगी। ग्रामीण स्तर पर महिला उद्यमिता और स्वावलंबन को गति मिलेगी।

मौके पर लाभुक सुमन कुमारी ने कहा कि पहले हम दूसरों पर निर्भर थे, अब खुद अपने वाहन से आय का साधन बना सकेंगे। कहा कि यह योजना हमें आत्मनिर्भर बनाएगी।
मौके पर जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि आजीविका एक्सप्रेस योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है।

इससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और अपने परिवार व समाज को बेहतर भविष्य दे सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि ऐसी योजनाओं से अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ें। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास अधूरा है। यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी।

मौके पर जेएसएलपीएस डीपीएम अनिल डुंगडुंग, बीपीएम चंदनकियारी प्रभात कुमार, बीपीएम चास आनंद कुमार, बीपीओ सुभाष कुमार व् विक्रांत कुमार, सीसी उज्जवल कुमार, एडमिन रजनीकांत व् अशोक कुमार, चंद्रा संकुल संगठन की अध्यक्ष तारा हेंब्रम, सचिव यास्मीन, साथ ही चास ब्लॉक की अन्य सखी मंडल की दीदियां उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *