Advertisement

प्रखंड कार्यालय में संचालित योजनाओं व् आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की समीक्षा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 26 सितंबर को समीक्षा बैठक की गयी। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के सभी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षक के साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के संदर्भ में समीक्षा की गई। साथ ही सभी सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी बरते। नियमित रूप से केंद्र का संचालन करें। विशेष रूप से पोषण ट्रैकर के विभिन्न आयामों यथा एफआरएस ई-केवाइसी, आधार सत्यापन से सम्बंधित कार्यो को शत प्रतिशत पूर्ण करें, किसी भी परिस्थिति में लापरवाही के कारण कोई भी लाभार्थी लाभ से वंचित होता है तो सम्बंधित कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सभी महिला पर्यवेक्षक को प्रतिदिन बायोमेट्रिक उपस्तिथि बनाने का निर्देश दिया गया। मौके पर महिला पर्यवेक्षक मुक्ति कुमारी, कुमारी सुमित्रा, रेखा कुमारी, सांख्यिकी सहायक गीता कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव कुमार, सेविका सोनी देवी, बेला देवी, सिताबो कुमारी, सुनीता देवी, सबिता देवी, ललिता देवी, सुनीता टुडू व् अन्य दर्जनों सेविकाएँ उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *