एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में 26 सितंबर को ट्रेड यूनियन आरसीएमयू द्वारा बैठक किया गया।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नेता बेरमो विधायक एवं यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के अथक प्रयास से कोल इंडिया ने अपने 2.20 लाख कर्मचारियों के लिए दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा की है। इस साल उन्हें ₹1.03 लाख का बोनस मिलेगा जो पिछले साल के ₹93750 से अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच कई घंटों की बातचीत के बाद उक्त राशि देने पर सहमति बनी। कहा कि बोनस की कुल राशि लगभग ₹2100 करोड़ है जो आज ही कर्मचारियों के खातों में भेज दी जाएगी।

क्षेत्रीय सचिव शिव नंदन चौहान ने कहा कि इंटक सहित सभी ट्रेड यूनियन के प्रयास से कोल इंडिया कर्मियों को दुर्गा पूजा के पहले बोनस राशि 1लाख 3 हजार रुपए मिला। उन्होंने इसके लिए अपने नेता कुमार जय मंगल सिंह को बधाई दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी के बीच यूनियन द्वारा मिठाई का वितरण किया गया।
मौके पर गणेश मल्लाह, मुरारी सिंह, राजेश्वर सिंह, बृज बिहारी पांडेय, आनन्द विश्वकर्मा, जयराम सिंह, रमेश मिश्रा, महफूज आलम, परवेज अख्तर, रणधीर सिंह, जीवनलाल रजक, हजारी लाल, श्रीकांत मिश्रा, छोटेलाल शर्मा, आर पी राजू, जे पी पाठक, प्रदीप सिंह, मनोज ठाकुर, रवि शंकर ठाकुर, रामनारायण राम, जीवन लाल रजक, अरुण कुमार, संतोष मंडल, रामदेश राम, जितेन्द्र पांडेय आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply