Advertisement

नवरात्र में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है माता का जगराता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शारदीय नवरात्र को लेकर बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर प्रांगण में आसपास की दर्जनों महिलाओं द्वारा प्रतिदिन माता का जगराता किया जा रहा है। यह क्रम नवरात्र के प्रथम दिवस माता शैलपुत्री के पूजन के साथ हीं प्रारंभ किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति के सचिव सह श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने 26 सितंबर की संध्या बताया कि शारदीय नवरात्र के आयोजन में पुरुष श्रद्धालुओं से कम श्रद्धा भक्ति तथा सहयोग नहीं रहता है महिला श्रद्धालुओं में। उन्होंने बताया कि महिलाएं श्रद्धापूर्वक प्रतिदिन संध्या आरती के बाद माता रानी देवी दुर्गा सहित देवी के नौ स्वरूपों की भजन गीत प्रस्तुत कर जगराता करती है।
उन्होंने बताया कि यह क्रम प्रतिदिन देर रात्रि तक चल रहा है। बताया कि महिलाओं की श्रद्धा, भक्ति और पूजा के प्रति समर्पण भाव देख आमजनों में भी भक्ति के प्रति जागृति देखा जा रहा है।

मौके पर पूजा समिति सचिव सिंह सहित कथारा चार नंबर मंदिर के मुख्य पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, रवि पांडेय, सोनु पांडेय, एम. एन. सिंह, सूर्यकान्त त्रिपाठी, पवन सिंह, भरत प्रसाद मेहता, चंद्रशेखर प्रसाद, रंजीत सिंह, भीखम, जगदीश गोस्वामी, सुरेश महतो, गोपाल राम, महिला भक्त अर्चना सिंह, पुनम देवी, विभा देवी, आरती देवी, तपेश्वरी देवी, रीता देवी, यशोदा देवी, मनोरमा देवी, शशि देवी, सबीता देवी, पुनिया देवी, फुलवा देवी, रंजू श्रीवास्तव, सुमन देवी, प्रेमी देवी, बबिता देवी, चिंता देवी, सुनैना देवी, धनवां देवी, चन्द्रवती देवी, रीता वर्मा आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *