प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में 25 सितंबर को एक समारोह का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया गया। अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ने की।
जयंती समारोह में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, असित कुमार बनर्जी, शांतिलाल जैन, प्रकाश रवानी, मुकेश कुमार ओझा, प्रदीप नायक, प्रकाश अग्रवाल, राजेश प्रसाद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply