Advertisement

पर्यावरण मित्र वाटिका में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया पौधारोपण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा आयोजित बोकारो के पर्यावरण-मित्र वाटिका में स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मृति उद्यान में 25 सितंबर को अमर स्वतंत्रता सेनानी काशीश्वर प्रसाद चौबे की स्मृति में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने यहां आम का एक पौधा रोपित कर श्रद्धेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञात हो कि संस्थान द्वारा अमर स्वतंत्रता सेनानी काशीश्वर प्रसाद चौबे के बोकारो जिला के हद में कसमार गांव स्थित उनके पैतृक घर से लाई गई पवित्र मिट्टी को गड्ढे में डाल कर यह पौधारोपित किया गया। इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने संस्थान द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि ये मेरा सौभाग्य है जो स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर पौधा रोपित करने का मौका मिला।

संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने पर्यावरण संरक्षण हेतु संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इसी तरह का एक स्वतंत्रता सेनानी स्मृति उद्यान झारखंड की राजधानी रांची में भी लगाया जाएगा। मंत्री ने संस्थान को पूरा सहयोग देने का वादा किया। भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय भी मंत्री के साथ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, कार्यकारी अध्यक्ष रघुवर प्रसाद, वैद्य गणेश साव, बबलू पांडेय, बीरेंद्र चौबे, अनिल सिंह, रोहित सिंह, अनुराग मिश्र, ललित प्रसाद, गौरी शंकर सिंह, ज्योति कुमारी, अविनाश झा, अर्जुन पांडेय, शशि, विशाल गौतम सहित दर्जनों पर्यावरण रक्षक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *