एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पूर्व जैक सदस्य एवं गिरीडीह क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पूर्व चेयरमैन ज्ञानेश्वर यादव को राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की सूचना के बाद उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लगा है।
ज्ञात हो कि ज्ञानेश्वर सिंह यादव बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल रहिवासी हैं। उनके स्वर्गीय पिता उच्च कोटि के शिक्षाविद व् राज्य सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। उनकी सबसे बड़ी देन आज भी बोकारो थर्मल में संचालित कॉलेज हैं, जिसकी देखरेख का जिम्मा ज्ञानेश्वर यादव पर है।
ज्ञानेश्वर के प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर खासकर उनके साथ शिक्षा ग्रहण किए उनके सहपाठी व् मित्र हर्षित हैं। उनके महासचिव बनने पर उनके डीवीसी उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के 1976 बैच के साथियों ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।
ज्ञानेश्वर यादव के प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर उनके सहपाठी अधिवक्ता व् समाजसेवी अरूण कुमार सिंह, अजय कुमार शर्मा, अमरनाथ देव, प्रदीप कुमार प्रसाद (मंटू), मो. मनीरुद्दिन, शमीम अख्तर, रणविजय सिंह, मो. शाहजहां, विजय नय्यर, बिनोद भाटिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
![]()













Leave a Reply