अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 25 सितंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में छपरा सदर अनुमंडल के हद में एकमा से मांझी तक माने-माफी पथ निर्माण कार्य नहीं होने को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।
बैठक में अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विजेंद्र कुमार, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल छपरा-1, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी एकमा एवं मांझी भी उपस्थित थे।
बैठक में विचार विमर्श कर जिलाधिकारी समीर ने निर्देश दिया कि माने से माफी तक 21 फीट की चौड़ाई में नए पथ के निर्माण के लिए उक्त पथ के सरकारी भूमि को छोड़कर सभी रैयती भूमि के अधिग्रहण के लिए रैयतवार खाता, खेसरा सहित भूमि की विवरणी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि भू-अर्जन की कार्रवाई प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि उक्त पथ के अलाइनमेंट अंतर्गत आनेवाले सभी रैयतों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा।
जिलाधिकारी समीर ने माने – माफी पथ के निर्माण के अतिरिक्त तात्कालिक व्यवस्था के तहत बेलदारी मोड़ से बेलदारी ग्राम जाने वाले पथ पर लगभग 500 मीटर की दूरी पर कंपनी के मकान से लेकर प्राथमिक विद्यालय मांझी होते माफी ग्राम तक 25 फीट की चौड़ाई लेते हुए लगभग 10 फीट चौड़ाई का एक अतिरिक्त ईंट सोलिंग पथ का निर्माण जिला परिषद या पंचायत समिति अथवा मनरेगा से कराने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मांझी को निर्देश दिया। साथ ही उप विकास आयुक्त को संदर्भित पथ निर्माण कार्य का पूर्ण पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया, ताकि स्थानीय ग्रामीणों की सुविधा हेतु संपर्क पथ का निर्माण कार्य संपन्न हो सके।
![]()













Leave a Reply