Advertisement

श्रमिकों और प्रबंधकों के बीच संवाद स्थापित करने को लेकर बैठक

बैठक में शामिल हुए पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 24 सितंबर को बोकारो थर्मल स्थित श्रम आयुक्त कार्यालय में श्रमिकों के हित से जुड़े मुद्दों पर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ. महतो ने कहा कि श्रमिक समाज देश की रीढ़ है और उनके हितों की रक्षा करना सरकार व प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मजदूरों को समय पर वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

श्रम आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने पूर्व विधायक को भरोसा दिलाया कि सभी मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह वार्ता श्रमिकों की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाने और उनके हक की लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *