Advertisement

शारदीय नवरात्र को लेकर कसमार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर 24 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) नरेंद्र सिंह ने की।

शांति समिति की बैठक में नवरात्रा के दौरान क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया। प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान उपस्थित गणमान्य रहिवासियों ने सामाजिक समरसता बनाए रखने और त्यौहारों को शांति पूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने सभी आए हुए शांति समिति सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अबतक क्षेत्र में अमन पसंद गणमान्य जन सहयोग करते आए हैं। आप इसके लिए बधाई के पात्र हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। बैठक में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप हैब्रम के अलावे शांति समिति के तमाम मेंबर शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *