पूर्व विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात
प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बीते 23 सितंबर को बोकारो-रामगढ़ एनएच पर कल्याणपुर के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर रहिवासी 35 वर्षीय चंदन तुरी और उनके 15 वर्षीय पुत्र देवेंद्र तुरी उर्फ प्रेम तुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं मृतक की पत्नी 31 वर्षीय ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
घटना की सूचना के बाद शोक की लहर पूरे इलाके में फैल गई। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो 24 सितंबर को कमलापुर जाकर शोक संतप्त परिवार से मिले और उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की बात कही।

इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि जिला प्रशासन से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से नियत मुआवजा राशि का अविलंब भुगतान पीड़ित परिवार को मिल सके। मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, धनलाल कपरदार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply