Advertisement

डांगवापोसी रेलवे स्वास्थ्य यूनिट में प्रिंसिपल चीफ़ मेडिकल डायरेक्टर का दौरा

कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा गया माँग पत्र

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में डांगवापोसी रेलवे स्वास्थ्य यूनिट में 24 सितंबर को दक्षिण पूर्व रेल मुख्यालय गार्डनरीच कोलकाता से आईं प्रिंसिपल चीफ़ मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर अंजना मल्होत्रा द्वारा औपचारिक दौरा किया गया।

इस अवसर पर जमशेदपुर और चक्रधरपुर रेलवे स्वास्थ्य यूनिट के कई विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने भी भाग लिया। दौरे के दौरान महिला रेलकर्मियों और कर्मचारियों के आश्रितों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मियों ने अपनी जांच करवाई।

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस डांगवापोसी शाखा के सचिव सुभाष मजूमदार और उनके सहयोगियों एस. राव, प्रदीप शर्मा, विपुल साहू, जे.पी. दास और अभिनित कुमार ने पीसीएमडी डॉ अंजना मल्होत्रा को एक माँग पत्र सौंपा। जिसमें कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर कई प्रमुख बिंदु शामिल किए गए।

सौंपे गये मांग पत्र में डांगवापोसी हेल्थ यूनिट में स्थायी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, आधुनिक चिकित्सा उपकरण जैसे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता, लैब तकनीशियन और आवश्यक जांच कीट की व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाइयों की नियमित उपलब्धता, रेलवे कॉलोनी में बेहतर सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों के लिए स्थायी एम्बुलेंस सेवा, मेडिकल री-इंबर्समेंट बिल और मेडिकल पीएमई से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन जैसी मांगें प्रमुख थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *