सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा से मनोहरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन पुरी तरह बाधित हो गया। बाद में उक्त पेड़ को सड़क से हटाया गया, इसके बाद आवागमन पुनः आवागमन सुचारु हो सका।
बताया जाता है कि बीते 21 सितंबर की रात से हो रही लगातार भारी बारिश का असर 24 सितंबर की सुबह देखने को मिला। तेज बारिश और हवा के दबाब के कारण गुवा-मनोहरपुर मार्ग पर एक बड़ा पेड़ सड़क पर अचानक धराशायी हो गया। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
बताया जाता है कि पेड़ गिरने से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं वाहन सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय स्थानीय ने इसकी सूचना गुवा वन विभाग पदाधिकारी परमानन्द रजक को दे सड़क को साफ कर यातायात को पूर्ववत की तरह बहाल कराया।
![]()













Leave a Reply